महाराजगंज, फरवरी 1 -- फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। फरेंदा ब्लाक के ग्राम गोपालपुर शाह वीबी जी राम जी योजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लेने डीएम संतोष कुमार शर्मा अचानक पहुंच गए। उन्होंने बन रही पक्की नाली का बारीकी से निरीक्षण किया। मजदूरों की हाजिरी देखी और प्रयोग में लाई जाने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता परखी। जरूरी निर्देश दिया। डीएम ने कार्य स्थल पर हो रहे कार्य में आनलाइन हाजिरी को देखते हुए मौके पर उपस्थित मजदूरों की गिनती कराई। इसके बाद उन्होंने नाली निर्माण में प्रयोग होने वाली दोयम दर्जे की ईंट को खराब बताया। जी राम जी के टीए अनिल दूबे को गुणवत्तायुक्त ईंट लगाने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में आयोजित एसआईआर कैम्प पर पहुंचे और शुद्ध सूची बनाने के लिए जरूरी कार्रवाई का निर्देश दिया। वहां अपना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.