प्रयागराज, जनवरी 10 -- उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री और प्रयागराज जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 'जी रामजी योजना' को ग्रामीण भारत के विकास में महत्वपूर्ण कदम बताया। शुक्रवार को प्रयागराज में विकसित भारत-जी राम जी जनजागरण अभियान पर आयोजित प्रेसवार्ता में जलशक्ति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 तक विकसित भारत का दृष्टिकोण गांवों के समग्र विकास से ही साकार होगा। मोदी सरकार मजदूर-किसान की केवल बात करने वाली सरकार नहीं है, बल्कि उनकी मेहनत, उनके पसीने और उनके आत्मसम्मान को नीति क केन्द्र बनाने वाली सरकार है। ये अधिनयम मजदूर को केवल कामगार नहीं मानता, यह उसे राष्ट्र निर्माता मानता है जलशक्ति मंत्री ने मनरेगा को वर्षों से फर्जी जॉब कार्ड, फर्जी भुगतान और अनियमितताओं का अड्डा बताया। यह भी पढ़ें- सीएम योगी बोले- ह...