कोडरमा, फरवरी 8 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। जी राम जी योजना की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने को लेकर डोमचांच ग्रामीण मंडल की ओर से रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील भारती ने की, जबकि संचालन का दायित्व नवीन कुमार ने निभाया। बैठक में ग्रामीण मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विकसित भारत जी राम जी योजना के उद्देश्यों, लाभों और इसके माध्यम से आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष सुनील भारती ने कहा कि यह योजना देश को विकसित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है और इसे हर गांव, हर टोले एवं हर परिवार तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...