जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- जमशेदपुर। श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी बिष्टूपुर के सदस्यों ने शनिवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का अभिनंदन किया। कमेटी के लोगों ने उनको शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने उनको शॉल तथा माता की चुनरी ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल में टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष डॉ. शहनवाज आलम, पूजा कमेटी के अध्यक्ष नितेश राज, अजय मिश्रा, योगेश प्रधान, अवधेश कुमार, दिलीप उपाध्याय, समीम खान, शुभम मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, शंभू तिवारी, धनंजय कुमार, शैलेंद्र कुमार, राजेश कुमार सिंह, अश्विनी मथान, गौतम प्रसाद शर्मा, विजय दुबे समेत अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.