गाज़ियाबाद, मार्च 13 -- गाजियाबाद, संवाददाता। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की 11वीं सीनियर क्रिकेट लीग 17 मार्च से शुरू होगी। इसमें जनपद बागपत एवं गाजियाबाद की वही क्रिकेट टीमें हिस्सा ले सकेंगी जिनका पंजीकरण एसोसिएशन में है। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि सीनियर क्रिकेट लीग का आयोजन राज नगर एक्सटेंशन स्थित अल्फा क्रिकेट ग्राउंड एवं आरपीएल क्रिकेट ग्राउंड पर किया जाएगा। लीग नॉकआउट के आधार पर होगा। क्रिकेट लीग में भाग लेने वाली टीम उन्हीं क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी टीम में रख सकेंगी जिनका पंजीकरण यूपीसीए में दर्ज होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि लीग में अधिक से अधिक टीम भाग लेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.