रांची, दिसम्बर 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचएम पब्लिक स्कूल, लोअर चुटिया में झारखंड इंडिपेंडेंट स्कूल एलायंस-जीसा की बैठक सोमवार को हुई। अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार वर्मा ने की। यह बैठक बीते 18 नवंबर को झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के आलोक में भावी रणनीति पर विचार विमर्श के साथ संगठन के पुनर्गठन और विस्तार पर केंद्रित थी। वरीय उपाध्यक्ष प्रवीण दुबे व मुकदमा दायरकर्ता ने वस्तु स्थिति से अवगत कराया। केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश वर्मा ने हाईकोर्ट की ओर से राज्य सरकार की करवाई पर स्टे लगाए जाने के निर्देश को एसोसिएशन की जीत बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। बैठक में सभी प्रमंडलों से दो-दो नाम संस्था के लिए मांगे गए, जो एक संगठन विस्तार और सुप्रीम कोर्ट से संबंधित कार्यों को मूर्त रूप देने का कार्य करेंगे। बैठक का संचालन झारखंड प्राइवेट स्...