बस्ती, अप्रैल 22 -- बस्ती। शहर के प्रहलाद कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास देवस्य मिश्र ने भगवान के अनेक लीलाओं में श्रेष्ठतम रासलीला का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि रास तो जीव का शिव के मिलन की कथा है। यह काम को बढ़ाने की नहीं काम पर विजय प्राप्त करने की कथा है। इसमें कामदेव ने भगवान पर खुले मैदान में अपने पूर्व सामर्थ्य के साथ आक्रमण किया है, लेकिन वह भगवान को पराजित नहीं कर पाया। उसे ही परास्त होना पड़ा है। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग को सुनाते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का प्रथम विवाह विदर्भ देश के राजा की बेटी रुक्मणि के साथ संपन्न हुआ, लेकिन रुक्मणि को श्रीकृष्ण ने हरण कर विवाह किया। इस कथा में समझाया गया कि रुक्मणि स्वयं साक्षात लक्ष्मी हैं और वह नारायण से दूर रह ही नहीं सकती। धन को परमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.