पौड़ी, जुलाई 11 -- जीवविज्ञान से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थी भी बायोटेक से बीटेक में प्रवेश ले सकते हैं। जिला मुख्यालय पौड़ी के जीबी पंत प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी संस्थान (जीबीपीआईईटी) घुड़दौड़ी में जीवविज्ञान पासआउट छात्रों के लिए बायो टेक कराया जा रहा है। संस्थान में अभी बायो टेक से बी टेक करने वाले 150 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। संस्थान के एचओडी ने बताया कि जीव विज्ञान से 12वीं पासआउट विद्यार्थियों व अभिभावक अक्सर जानकारी के अभाव में अपने बच्चों को बीटेक नहीं करवा पा रहे हैं। बताया कि पहाड़ों में मुख्य रूप से जीव विज्ञान उत्तीर्ण छात्रों के समक्ष यह समस्या देखने को मिल रही है। बताया कि गणित के विद्यार्थी तो आसानी से बीटेक कर रहे हैं। लेकिन जीव विज्ञान वाले या तो पैरामेडिकल या निजी संस्थानों में मनमाने दामों पर बायोटेक कर रहे हैं। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.