मिर्जापुर, मार्च 26 -- मिर्जापुर,संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की चल रही वार्षिक परीक्षा के क्रम में मंगलवार को 12वीं के छात्रों की जीव विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल पंजीकृत छात्रों की संख्या 1184 रही। जिनमें 1172 छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल हुए। सीबीएसी बोर्ड की सिटी कोआर्डिनेटर व सनबीम स्कूल की प्रिंसपल कंचन श्रीवास्तव के अनुसार जिले के दस परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा आयोजित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.