चंदौली, सितम्बर 10 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कमालपुर बाजार स्थित सदगुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान के कैंप कार्यालय पर सत्संग का आयोजन किया गया है। विहंगम योग के युवा प्रचारक एवं योग प्रशिक्षक संतोष अग्रवाल ने कहा जीवित माता पिता की सेवा ही सच्ची श्राद्ध है। उन्होंने कहा कि अभी पितृपक्ष का पावन समय चल रहा है, हम सभी अपने पूर्वजों, पितरों का पिण्ड दान एवं तर्पण करते है। लेकिन घर में जीवित माता पिता और बुजुर्गों जो रोटी के एक निवाला के लिए तरसते है उन्हें उपेक्षा की दृष्टि से देखते हैं। उनका तिरस्कार करते हैं और उनकी मृत्यु के बाद लम्बा चौड़ा तर्पण,पिण्डदान कर हम अपने पुत्र धर्म की श्रेष्ठता को सिद्ध करते है। इस पितृ पक्ष में जहां पर मरणोपरांत आत्मा की शांति के लिये अपने पूर्वजों के लिए पिण्डदान, तर्पण श्राद्ध जैसी अनूठी परंपरा को निभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.