बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- पंचायत राज की ओर से जीविका दीदियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू फोटो: पंचायत: जिला पंचायत संसधान केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण में भाग लेती महिलाएं। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। जिला पंचायत संसाधन केंद्र में सोमवार को पंचायत विकास योजनाओं की मॉनिटिरंग व क्रियान्वयन को लेकर जीविका की महिलाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत की गयी। जिला पंचायत राज पदाधिकारी साकेत कुमार ने कहा कि जीविका दीदी की भागीदारी से ही विकसित पंचायत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार की परिकल्पना को साकार करने में जीविका स्वयं सहायता समूहों की अहम भूमिका होती जा रही है। स्थानीय स्तर पर विकास योजनाओं के लिए आयोजित ग्राम सभा में भाग लेकर सशक्त पंचायत विकास में भागीदार बन रही है। जीविका के पंकज कुमार, संतोष कुमार ने जनप्रतिनिधियों को जीविक...