मधुबनी, मार्च 8 -- मधुबनी। मधुबनी में 5.86 लाख परिवार जीविका से जुड़कर स्वाबलंबन की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। इनमें से अधिकतर परिवारों की माली हालत काफी बेहतर हो चुकी हैं। इनमें लाखों महिलाएं घर के अंदर रहकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं तो कई घर की देहरी से बाहर निकलकर महिला स्वाबलंबन की दिशा में मिशाल कायम कर रही हैं। जिले के सभी 21 प्रखंडों के एक हजार से अधिक गांवों में जीविका समूह से जुड़कर महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। कोई भी ऐसा क्षेत्र अब नहीं बचा है जहां पर जीविका दीदियां अपनी एक अलग पहचान नहीं कायम की हो। पूरे जिले भर में करीब 49851 स्वयं सहायता समूह बना जीविका से जुड़ी महिलाएं अपना कोई न कोई रोजगार चला रही हैं। छोटी-छोटी बचत कर एक मोटी रकम बनाकर परिवार को खुशहाल कर रही हैं। जिले में 3414 ग्राम संगठन बनाकर महिलाएं अपनी माली हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.