बेगुसराय, सितम्बर 16 -- नावकोठी। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में सेामवार को महिला संवाद कार्यक्रम किया गया। बिहार सरकार के द्वारा जीविका के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दस हजार रुपये उसके खाता में ट्रांसफर करने के बारे में जानकारी दी गयी। बीपीएम मनोरंजन कुमार ने बताया कि संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र के लगभग 1500 ग्रुप के 14000 सक्रिय सदस्य हैं। फिलहाल 8100 सदस्यों का सत्यापन भेजा गया है। विभाग की ओर से सीधे सदस्यों के खाते में राशि हस्तांतरित की जायेगी। शेष सदस्यों के कागजात की औपचारिकता पूरी होने के बाद सत्यापन भेजा जायेगा। मौके पर सामुदायिक समन्वयक सनातन राम, संजीवनी कुमारी, मीना कुमारी एवं अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.