छपरा, मार्च 27 -- छपरा। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) के तहत जीविका सारण द्वारा जिला स्तरीय एलुमनाई मीट सह सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार, एफ.आई. कंसल्टेंट अजीत कुमार और जिला टीम द्वारा दीप जलाकर की गई। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार ने कहा कि यह आयोजन प्रशिक्षित एवं रोजगार प्राप्त युवाओं को आपस में जोड़ने तथा उनकी सफलता की कहानियों को साझा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि डीडीयू-जीकेवाई के तहत मिले प्रशिक्षण से युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर मिले हैं, बल्कि वे स्वरोजगार के माध्यम से भी आत्मनिर्भर बन रहे हैं। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 30 सफल पूर्व प्रशिक्षित युवाओं को सम्मानित किया गया। इन य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.