जहानाबाद, मार्च 8 -- अरवल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सभी जीविका महिला संकुल संघों, ग्राम संगठनों, समूहों के द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर जीविका दीदियों द्वारा गीत संगीत कार्यक्रम आयोजित किए गए। जीविका दीदियों द्वारा लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। मेहंदी, पेंटिंग, रंगोली, म्यूजिकल चेयर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाली जीविका दीदियों को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक, प्रखंड मेंटर, सामुदायिक समन्वयक, क्षेत्रीय समन्वयक और अन्य सभी प्रखंड स्तर के कर्मी उपस्थित रहे। सभी कर्मियों ने जीविका दीदियों के द्वारा सामाजिक बदलाव के बारे में बताया। जीविका दीदियों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई और महिला सशक्तिकरण के नारे लगाए गए।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.