मुंगेर, सितम्बर 13 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। शुक्रवार को हवेली खड़गपुर प्रखंड के अंतर्गत दो महिला सहकारी समिति-आस्था जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति एवं अभिलाषा जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति-द्वारा संयुक्त रूप से चतुर्थ वार्षिक आम सभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन की रस्म बीडीओ प्रियंका कुमारी, बीपीएम अंजु कुमारी, पूजा चंद्रा,देवेंदु आलोक, शाखा प्रबंधक नीरज कुमार,विमल सिंह, रश्मि देवी, कंचन देवी, गुड़िया देवी, बॉबी देवी, राम देव कुमार सुमन तथा रामकृष्ण अवतार ने संयुक्त रूप से निभाई। सभा में दोनों समितियों की वर्षभर की गतिविधियों और उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इसमें बचत एवं ऋण वितरण, आजीविका संवर्धन, स्वरोज़गार योजनाओं की प्रगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.