सीवान, मार्च 9 -- सीवान। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीविका सीवान द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित 55 संकुल स्तरीय संघों के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर बताया गया कि यह कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के दौरान महत्वपूर्ण विषय जैसे घरेलू हिंसा, बाल लिंगानुपात, बाल विवाह पर जागरूकता एवं विभिन्न गतिविधियों, खेलों में रस्साकस्सी, म्यूजिकल चेयर, रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, विचार विमर्श, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित क्रिया-कलाप से संबंधित प्रदर्शनी के माध्यम से जीविका दीदियों व महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाया गया। अंर्तर्राष्ट्रीय दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना, उनकी उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.