मुंगेर, सितम्बर 20 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। सर्वश्रेष्ठ जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड परियोजना प्रबंधक निर्भय कुमार, संकुल संघ की अध्यक्ष अंजली देवी, सचिव रीना देवी ,कोषाध्यक्ष कंचन देवी ने किया। क्षेत्रीय समन्वयक विपिन कुमार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024- 2025 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और समिति द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। बताया गया कि जीविका ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अवसर दिया है। आगामी वित्तीय वर्ष 2025 - 2026 के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है। इसमें संकुल संघ की दीदियों के लिए सामूहिक उद्यम और संगठन को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया है। प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर महिलाओं की आर्थिक स्थिति म...