बिहारशरीफ, मई 10 -- जीविका ने बदली महिलाओं की जिंदगी सिलाव, निज संवाददाता प्रखंड के सब्बैत गांव में महिला संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें जीविका महिला समूह की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बीडीओ प्रहलाद कुमार ने बताया कि 24 जीविका समूहों से जुड़ी 260 से अधिक महिलाओं ने सरकारी योजनाओं की जानकारी ली और अपनी समस्याएं साझा कीं। दीदियों ने बताया कि जीविका ने उनकी आय बढ़ाई है। बीडीओ ने कहा कि महिला संवाद का मकसद दीदियों की जरूरतों और समस्याओं को समझना है। उन्होंने महिलाओं से अपनी आकांक्षाएं और परेशानियां बताने को कहा। स्थानीय स्तर पर समाधान संभव नहीं होने वाली समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...