किशनगंज, फरवरी 14 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लि. विषय पर शुक्रवार को जीविका जिला कार्यालय स्थित प्रशिक्षण एवं सूचना केंद्र में आयोजित कार्यशाला में किशनगंज जिले के जीविका कर्मियों ने हिस्सा लिया। राज्य कार्यालय से आये रिसोर्स पर्सन के द्वारा कार्यशाला में जीविका निधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसे शुरू करने उद्देश्य, उपयोगिता, कार्य संचालन लाभ इत्यादि पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। कार्यशाला की शुरुआत जीविका डीपीएम अनुराधा चंद्रा द्वारा किया गया। जीविका कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीविका निधि के माध्यम से महिलाओं को सुगमता से ऋण उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया कि जीविका निधि के शुभारंभ से व्यावसायिक बैंकों पर निर्भरता कम होगी। जीविका दीदियों को स्वरोजगार के लिए सुलभ ऋण उ...