पटना, जनवरी 2 -- इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में जीविका दीदी से चालक बनीं महिलाएं पिंक बस चलाती दिखेंगी, जो महिला सशक्तीकरण का उदाहरण बनेंगी। इसके लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। झांकी में पहली बार महिला चालकों को बस चलाते हुए दिखाया जाएगा। इसे निगम की झांकी के दौरान दिखाये जाने की तैयारी चल रही है। बता दें कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने जून 2025 में पिंक बस का परिचालन शुरू किया। महिला यात्रियों के लिए चलायी जा रही इस बस में कंडक्टर के साथ ड्राइवर भी महिलाओं को ही रखना था। निगम की ओर से इसके लिए काफी प्रयास किये गये। कई बार विज्ञापन निकाल कर महिला चालक और कंडक्टर खोजा गया। कंडक्टर तो मिलीं, लेकिन महिला ड्राइवर नहीं मिली। इसके बाद पुरुष ड्राइवर से ही पिंक बस का परिचालन शुरू कर दिया गया। लेकिन महिला चालकों की खोज जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.