जहानाबाद, जनवरी 27 -- किंजर, एक संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर करपी प्रखंड क्षेत्र के पूरैनिया शेखा पंचायत के पूरैनिया वार्ड नंबर 3 में जीविका दीदी अनीता देवी ने बगीचे में झंडोत्तोलन कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में वायु प्रदूषण एक बड़ी समस्या बनते जा रही है। इसके समाधान के लिए हम सभी महिलाओं को जागरूक होना पड़ेगा। पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें कम से कम पांच वृक्ष जरूर लगाना होगा। साथ ही लगाए गए वृक्षों की रक्षा भी करनी होगी। जीविका दीदी के द्वारा इस प्रयास को पुरैनिया शेखा पंचायत के लोगों ने काफी सराहना की है। इस मौके पर मोहल्ले के कई महिलाएं एवं स्कूली छात्राएं उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.