हाजीपुर, फरवरी 21 -- हाजीपुर। निज संवाददाता स्थानीय रामाशीष चौक स्थित एक सभागार में शुक्रवार को जीविका द्वारा जीविका निधि विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की दीदियों को सरल, पारदर्शी एवं सुलभ ऋण सुविधा उपलब्ध कराने हेतु गठित बिहार राज्य जीविका साख सहकारी संघ लिमिटेड की ऋण नीति एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। कार्यशाला में सभी निबंधित संकुल स्तरीय संघों के अध्यक्ष एवं मास्टर बुक कीपर को जीविका निधि की संरचना, सदस्यता प्रक्रिया, ऋण प्रशासन, पात्रता मानदंड तथा डिजिटल प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जीविका निधि के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब अधिक राशि तक ऋण प्राप्त कर सकेंगी, जिससे उनके छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.