बेगुसराय, फरवरी 9 -- छौड़ाही। उन्नति जीविका संकुल संघ मालपुर के तत्वावधान में रविवार को लखनपट्टी व सिहमा जीविका ग्राम संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एमआरपी सीताराम सिंह ने पारिवारिक आहार विविधता अभियान पर चर्चा करते हुए लाइन लिस्ट सर्वे, खाद्य समूह, गर्भवती व धात्री महिला तथा 6 माह से दो वर्ष तक के बच्चों को खान-पान के तौर-तरीके बताएं। इस क्रम में एमआरपी ने हाथ धोने के तरीके बताते हुए मलेरिया उन्मूलन अभियान पर महिलाओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। तत्पश्चात दोनों ग्राम संगठन की अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष द्वारा तीन लाभार्थी दीदी का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। मौके पर लेखापाल शंभू कुमार सुमन, शमा परवीन, रेणु कुमारी आदि थे। (एसं)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.