जहानाबाद, अगस्त 8 -- जहानाबाद, निज संवाददाता काको की अमथुआ पंचायत में मुखिया जदयू नेता मिराज अहमद उर्फ शुड्डू ने जीविका दीदियों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। जीविका दीदियों ने मिराज अहमद उर्फ शुड्डू को तिलक लगाया एवं राखी बांधी। इस मौके पर मुखिया के द्वारा जीविका दीदियों को उपहार स्वरूप मिठाई एवं कलम दिए गए। इस अवसर पर मिराज अहमद काफी भावुक हो गए और बोलते बोलते रो पड़े। इस अवसर पर रामातार यादव, लक्की कुमार, अमित कुमार उर्फ सोनू, डॉ सुरेश प्रसाद, गणेश ठाकुर , विक्रम पासवान, मुकेश पासवान, श्रवण कुमार, सगीर अहमद अंसारी, चंचला कुमारी, गुड़िया देवी, नीलम देवी, सायरा बानो, सरिता देवी, शोभा देवी, सीता देवी, संगीता देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.