सहरसा, अक्टूबर 22 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। दीपावली की जगमग रोशनी के बीच जिले के महिषी प्रखंड अंतर्गत तेलवा पंचायत की जीविका दीदिया उस दिन भी अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करती नजर आईं। जहा लोग घर-आंगन में दीप जला रहे थे, वहीं ये दीदिया लोकतंत्र के दीप जलाने में व्यस्त थीं। दीपावली के दिन भी मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जीविका दीदिया घर-घर जाकर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित कर रही थीं। कार्यक्रम के दौरान दीदियों ने आकर्षक मतदाता जागरूकता रंगोली बनाई, जिसमें पहले मतदान, फिर जलपान और एक वोट, एक जिम्मेदारी जैसे प्रेरक संदेशों को उकेरा गया। इन रंगोलियों ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया और मतदान के महत्व को उजागर किया। कार्यक्रम के मौके पर दीदियों ने सामूहिक मतदाता शपथ भी ली और संकल्प लिया कि वे स्वयं मतदान करेंगी और दूसरों को भी मतदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.