दरभंगा, जून 2 -- लहेरियासराय। बिहार सरकार की ओर से संचालित 'महिला संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इसमें जिलेभर से आईं सैकड़ों महिलाओं ने समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में अपने विचार व मांगें साझा कीं। जीविका से जुड़ी महिलाओं ने तंबाकू और गुटखा के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाई। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि जैसे उनके आग्रह पर बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुई, उसी तरह अब गुटखा और तंबाकू उत्पादों पर भी तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। महिलाओं ने कहा कि तंबाकू व गुटखा का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है और इसके कारण सार्वजनिक स्थानों पर फैलती गंदगी समाज में बीमारियों को न्योता देती है। इसे सामाजिक बीमारी मानते हुए उन्होंने इस पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की। अलीनगर में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.