सीवान, जनवरी 31 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, समानता और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने वाले राष्ट्रीय अभियान नई चेतना 4.0 के तहत प्रखंड के खेल मैदान में आज एक दिवसीय चेतना सत्र महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें जीविका दीदियों के बीच खेलकूद, बौद्धिक और सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन कर केवल मनोरंजन प्रदान किया, बल्कि सशक्तिकरण का जीवंत संदेश भी दिया। इस कार्यक्रम में जीविका दीदी उत्साह, हंसी-ठिठोली और प्रेरणा का माहौल रहा। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में संपन्न इस आयोजन में सभी कैडरों ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रत्येक कैडर से कम से कम 30-30 जीविका दीदियों की भागीदारी सुनिश्चित की। महिलाओं ने नई चेतना अभियान महिलाओं के खिलाफ हिंसा, लैंगिक भेदभ...