समस्तीपुर, अप्रैल 20 -- रोसड़ा। महिलाओं के सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जीविका की ओर से शनिवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन शिवाजीनगर प्रखंड के बल्लीपुर एवं डुमरा मोहन पंचायत में किया गया। रौशन जीविका महिला संकुल संघ के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में बीपीएम नीतू कुमारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास की नींव है। जीविका जैसी संस्थाएं इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने, शिक्षा और स्वरोजगार को अपनाने की प्रेरणा दी। स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून पर संवाद, विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, और विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी। सफलता की कहानियां जीविका दीदियों ने अपने अनुभव साझा की। बताया कि कैसे उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.