जहानाबाद, फरवरी 20 -- अरवल, नगर संवाददाता। जीविका दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए ग्रामीण बैंक द्वारा मेगा ऋण वितरण किया गया। कुल 40 करोड़ का ऋण वितरण किया गया। जिला परियोजना प्रबंधक रागिनी कुमारी और अरवल जिला के सभी बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधकों के समन्वय से दीदियों को ऋण दिया गया। सूक्ष्म वित्त प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस सफलता के लिए सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक, कर्मी और जीविका मित्रों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा। एक दिन में सर्वाधिक बैंक ऋण करने का लक्ष्य हासिल किया गया है। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि जीविका दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बैंक ऋण एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने और रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मि...