मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर। भाजपा महिला मोर्चा की जिला इकाई ने शनिवार को जिला परिषद मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को कार्यक्रम किया। इस दौरान मोर्चा ने जीविका दीदियों को सम्मानित किया। साथ ही महिला रोजगार योजना के तहत सूबे की 75 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार की राशि भेजने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ईप्शा पाठक एवं जिला प्रभारी डॉ. ऋतुराज ने इसे सरकार का एतिहासिक कदम करार दिया। कहा कि इससे केंद्र सरकार के लखपति दीदी अभियान को भी मजबूती मिलेगी। इस दौरान जीविका दीदी मीनू देवी, किरण देवी, अनु देवी, मुन्नी देवी, कृष्णा देवी, रेखा देवी, रूबी कुमारी, निहारिका प्रसाद को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मोर्चा की पूनम वर्मा, डॉ. साकेत शुभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.