मोतिहारी, अक्टूबर 4 -- मोतिहारी, हिप्र.। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिले के 1.20 लाख जीविका दीदियों के खाते में शुक्रवार को 1.20 अरब की राशि भेजी गयी। इस कार्यक्रम का जिला स्तर पर डॉ राजेंद्र भवन में लाइव प्रसारण किया गया। पटना से सीएम नीतीश कुमार ने खाते में सीधे राशि हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आर्थिक सहायता के रूप में परिवार की एक महिला को अपनी पसंद के रोजगार के लिये 10 हजार रूपये प्रति महिला की दर से राशि भेजी गयी। सुबे में 25 लाख महिलाओं को 2500 करोड़ की राशि का अंतरण पटना में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से किया गया I इसके पहले 26 सितंबर को कार्यक्रम का आयोजन कर जिले के तीन लाख जीविका दीदियों के खाते में राशि भेजी गयी थी। आज द्वितीय चरण की राशि डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि का अंतरण किया गया है I ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.