नवादा, दिसम्बर 13 -- नवादा, मुख्य संवाददाता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जीविका दीदियों के बेहतर कार्य करने की वजह से बिहार की आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। आज हर क्षेत्र में दीदियां पूरी मेहनत और लगन से कार्य कर रही हैं। आने वाले समय में उनकी जरूरतों और आवश्यकताओं को हरसंभव पूरा किया जाएगा। वह शुक्रवार को नवादा जिले के रजौली की हरदिया पंचायत के चिरैला गांव में जीविका दीदियों से संवाद कर रहे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय प्रांगण में समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, जीविका दीदियों, विद्यार्थियों आदि की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। यहां संचालित नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास के विद्यार्थियों से बातचीत कर पठन-पाठन और उनको मिलनी वाली सुविधाओं के बारे में सीएम ने जानकारी ...