बेगुसराय, मई 10 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सभी प्रखंडों में छह मई तक 592 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हो चुका है। इसमें कुल एक लाख 19 हजार 896 प्रतिभागिों ने हिस्सा लिा। इसमें 96 हजार 217 जीविका दीदी, 15 हजार 256 अन्य महिलाएं जबकि 8423 पुरुषों ने भाग लिया। जिले के सभी प्रखंडों के कुल 1885 ग्राम संगठनों में महिला संवाद निर्धारित है। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम सरकार के साथ महिलाओं के सीधा संवाद का सीधा एवं अनूठा माध्यम बना है। कार्यक्रम में जहां महिला सशक्तीकरण संबंधी योजनाओं की जानकारी साझा की जा रही है। वहीं महिलाओं द्वारा इन योजनाओं से हुए लाभ को भी अन्य दीदियों के साथ साझा किया जा रहा है। दीदियां योजनाओं को और बेहतर बनाने का सुझाव भी संजीदगी के साथ दे रही हैं। कार्यक्रम के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.