जहानाबाद, अक्टूबर 27 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। जहानाबाद के तीनो विधानसभा क्षेत्रों मे स्वीप गतिविधि के तहत मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 216- जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड रतनी फरीदपुर में पंचायत मुरहरा बूथ संख्या 124 में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मतदाताओं से आंगनवाड़ी सेविका सहायिका द्वारा पहले मतदान फिर जलपान का नारा लगाया गया। साथ ही आंगनवाड़ी सेविका द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं के बीच में 11 नवंबर को मतदान करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही एकजुट होकर अन्य मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर अपनी भागीदारी निभाने हेतु अपील किया गया। साथ ही बाल विकास परियोजना पदाधिकारी जहानाबाद के नेतृत्व में नोआवां पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 49 मे मतदाताओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.