किशनगंज, नवम्बर 5 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जीविका दीदियां मतदाताओं को जागरुक कर रही हैं। स्वीप, मतदाता जागरुकता कार्यक्रम अंतर्गत, सातों प्रखंड के विभिन्न जीविका सामुदायिक संगठन की जीविका दीदियां घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरुक कर रही हैं। किशनगंज जिला अंतर्गत चारों विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जीविका दीदियां मतदाताओं को जागृत कर रही हैं। विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं। अपने समूह, ग्राम संगठन, संकुल संघ में विशेष मतदाता जागरुकता बैठकें कर रही हैं। प्रभातफेरी, जागरुकता रैली, मतदान शपथ, रंगोली, मेंहदी, कैंडल मार्च, मानव श्रृंखला, डोर टू डोर कैंपेन कर मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं। किशनगंज जिला में पिछले आम चुनाव में कम मत प्रतिशत वाले पंचायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.