पटना, फरवरी 7 -- जदयू की प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार का सात निश्चय-3 के तहत राज्य के प्रत्येक गांव में दुग्ध उत्पादन समिति के गठन का निर्णय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। पंचायत स्तर पर खुलने वाले नए सुधा दुग्ध बिक्री केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभान्वित जीविका दीदियों को आवंटित किया जाएगा। यह निर्णय न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्यमिता को सशक्त करेगा, बल्कि जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनाकर उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...