बगहा, फरवरी 18 -- नरकटियागंज, हसं। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत मंगलवार को रोजगार सह मार्गदर्शन मेला प्रखंड के नूनिया टोला मैदान में लगाया गया। इसमें जीविका से जुड़ी तमाम महिलाओं ने भाग लिया। एसडीएम अभिजित कुमार गोविंदा एवं बीडीओ सूरज कुमार सिंह भी मेले में पहुंचे। एसडीए श्री गोविंदा ने कहा कि सरकार के सात निश्चय योजना -3 के तहत जीविका की तरफ से रोजगार मेले का आयोजन करना है। उन्होंने बताया कि इस मेले से जीविका से जुड़ी महिलाओं को लाभ होगा। उनके लिए रोजगार का अवसर मिलेगा। हालांकि मेले की जानकारी प्रखंड प्रमुख सहित किसी भी पंचायत प्रतिनिधि को नहीं दिए जाने से प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई है। प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी ने कहा कि उनकी पंचायत में इतना बड़ा आयोजन किया गया और इसकी जानकारी तक उन्हें नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि पंचायत सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.