अररिया, जनवरी 9 -- भरगामा। निज संवाददाता प्रखंड के सिरसिया हनुमानगंज पंचायत अंतर्गत शांति जीविका महिला ग्राम संगठन से जुड़ी जीविका डॉन की बैठक आयोजित की गई। संगठन के अध्यक्ष नीलम देवी की अध्यक्षता में आहुत की गई इस बैठक में ग्राम संगठन के सुचारू रूप से संचालन पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के दूसरे किसी से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए कम बसंती कुमारी ने कहा कि जीविका दीदी पहली किस्त के रूप में मिली दस हजार की राशि का सही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि इस राशि का सदुपयोग कर महिलाएं अपने छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर सकती है, जिससे उनकी माली स्थिति मजबूत होगी और परिवार आत्मनिर्भर बनेगा। वहीं शांति महिला ग्राम संगठन की अध्यक्षता नीलम देवी ने बताया कि सरकार महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित ...