दरभंगा, फरवरी 7 -- लहेरियासराय। एनआईआरडी, हैदराबाद के निदेशक (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) व सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जेआरके राव शुक्रवार को जीविका के तहत जिले में आयोजित दो दिवसीय भ्रमण संपन्न हुआ। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य जीविका से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों एवं सामुदायिक संस्थाओं को सशक्त बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका को समझना एवं उसके उपयोग को बढ़ावा देना था। भ्रमण के प्रथम दिन श्री राव ने डीएमसीएच में संचालित जीविका दीदी की रसोई का भ्रमण किया। उन्होंने दीदियों की कार्यशैली, पाक कला, तकनीकी कौशल एवं प्रबंधन व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। वे दीदी की रसोई के कार्यों से प्रसन्न हुए तथा भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सस्ती दरों की जमकर सराहना की। शाम में जिला अतिथि गृह में विभिन्न प्रखंडों की जीविका दीदियों से संवाद किया। इस...