मुंगेर, मार्च 19 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। डीएम अवनीश कुमार सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट से जीविका की ओर से तैयार कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को संगठित और आर्थिक रूप से सशक्त करने वाली जीविका गरीब परिवारों के बेरोजगार युवक-युवतियों का भविष्य संवारने के काम में भी जतन से लगी है। इसके तहत ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके तहत जीविका मुंगेर के द्वारा सभी प्रखंड की सभी पंचायतों में युवाओं के कौशल विकास रोजगार एवं स्वरोजगार के जागरूकता के लिए कौशल रथ परिभ्रमण का काम करेगा। यह कौशल रथ मुंगेर जिले के सभी 9 प्रखंड मुंगेर सदर, जमालपुर, बरियारपुर, धरहरा, हवेली खडगपुर, टेटिया बंबर, असरगंज, तारापुर, संग्रामपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.