बांका, फरवरी 7 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। प्रखंड के भवानीपुर-कठौन पंचायत के जगन्नाथपुर गांव में शुक्रवार को जीविका की पहल पर पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ. राकेश कुमार पशु चिकित्सक ने कुल 164 पशुओं का निःशुल्क जांच कर दवा का वितरण किया। इस मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक मुकेश कुमार सहित कई लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस शिविर को सफल बनाने में जिला कार्यालय से प्रशिक्षण पदाधिकारी सुमित कुमार, लाइव स्टॉक यंग प्रोफेशनल मनीष कुमार एवं प्रखंड से लक्ष्मी एसी, नंद किशोर मंडल, सीसी सुमित कुमार क्लस्टर कॉर्डिनेटर आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...