बलिया, दिसम्बर 12 -- पूर, हिन्दुस्तान संवाद। चिलकहर ब्लॉक के पिपरा पट्टी बहोरापुर गांव में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ के सातवें दिन गुरुवार की शाम गंगा आरती और दीपोत्सव का आयोजन हुआ। सैकड़ों श्रद्धालु दीपों की जगमग रोशनी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती देख भक्ति से आनंदित हो उठे। यज्ञशाला से लेकर बुढ़वा शिव मंदिर तक करीब 5100 दीप कतार से इस कदर प्रज्वलित किए गए थे कि पूरा गांव दीपों की दिव्यता की आभा में नहा उठा। वाराणसी से आए ब्राह्मणों ने लाल पारंपरिक वस्त्र धारण कर मंत्रोच्चारण के बीच पवित्र गंगा की आरती शुरू की तो दीपोत्सव की सजावट और रंगीन आतिशबाजी ने वातावरण भक्तिमय बना दिया। पहली कतार में बैठे यजमानों की तालियों तथा शंख ध्वनियों की गूंज ने सबको भक्ति रस में डूबो दिया। उधर, व्यासपीठ पर जब मानस मं...