बोकारो, फरवरी 5 -- गोमिया। प्रखंड के करीखुर्द में जीवलाल महतो का 45वां शहादत दिवस मनाया गया। झंडोत्तोलन अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंचानन महतो द्वारा किया गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव इफ्तेखार महमूद ने जीवलाल महतो के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1980 में पुलिस के संरक्षण में इलाके के महाजनों द्वारा षड्यंत्र रचकर जीवलाल महतो की हत्या कर दी गई थी। महमूद ने जीवलाल महतो को संघर्षों के प्रेरक के रूप में स्मरण किया। किसान सभा के मौजीलाल महतो व भाकपा के जिला कोषाध्यक्ष चुंबन महतो के अलावा नारायण महतो, जगदीश महतो, बाल गोविंद महतो, ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रदीप महतो, जगदीश रविदास, गोविंद महतो, विशेश्वर महतो तथा स्व जीव लाल महतो के पुत्र नागेश्वर महतो मुख्य रूप से थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.