नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन विवेक चतुर्वेदी ने कहा है कि आम बजट में अप्रत्यक्ष कर के मोर्चे पर कैंसर के इलाज में काम आने वाली दवाओं पर सीमा शुल्क हटाने, 'बैगेज' नियमों में ढील जैसे उपायों का मकसद लोगों के जीवन को सुगम बनाना है। चतुर्वेदी ने कहा कि इसके साथ ही सीमा शुल्क दरों को युक्तिसंगत बनाकर विनिर्माण को गति देने, घरेलू उद्योग को प्रतिस्पर्धी और कुशल बनाने के लिए भी कदम उठाये गये हैं। उन्होंने कहा, ''अप्रत्यक्ष कर पर छूट और रियायतें सोच-समझकर दी गई हैं। हमने वहां कदम उठाया है जहां इसकी आवश्यकता थी। इन उपायों का मकसद लोगों के जीवन को सुगम बनाना, विनिर्माण को गति देना और घरेलू उद्योगों को विभिन्न देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते को देखते हुए प्रतिस्पर्धी और दक्ष बनाना...