दरभंगा, फरवरी 21 -- बेनीपुर। राजकुमार शुभेश्वर सिंह की 80वीं जयंती पर शुक्रवार को जीवन हॉस्पिटल, बेनीपुर में नि:शुल्क चिकित्सा शिवर लगाकर मरीजों की जांच कर दवा दी गयी। कुमार कपिलेश्वर सिंह के प्रतिनिधि प्रो. हेमपति झा ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने इसके लिए जीवन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आरके झा की सरहाना की। प्रो. झा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बीमार लोगों को जीवन देने वाला वास्तव में जीवन हॉस्पिटल है। अस्पताल के निदेशक डॉ. आरके झा ने कहा कि कुमार कपिलेश्वर सिंह उद्घाटन करने वाले थे। अपरिहार्य कारणों से उन्होंने प्रतिनिधि को भेजा। शिविर में करीब 1300 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। मौके पर प्रशांत कुमार झा, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश राय, अमरकांत झा, रामकृष्ण लाल दास, मुकेश झा, डॉ. निशांत झा, डॉ. प्रवीण राय, डॉ. जफर, डॉ. नाजरीन, डॉ. अशरफ शामिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.