धनबाद, अगस्त 2 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। लोदना में सात दिवसीय श्रीशिव महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ शुक्रवार को गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ। कथा से पहले किन्नर समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्वेता किन्नर ने कथा मंच का उद्घाटन किया। यज्ञमान राहुल पासवान व अंजलि देवी ने पूजा-अर्चना की। अयोध्या से पधारे आचार्य श्याम महाराज ने शिव महापुराण कथा का वाचन गणेश वंदना के साथ किया। उन्होंने शिव महापुराण की महिमा, सृष्टि का विस्तार व भगवान भोलेनाथ की कृपलता का वर्णन किया। उन्होंने कहा शिव की श्रद्धा भाव से भक्ति करने वाले को जीवन के सभी सांसारिक सुख मिलता है। भोलेनाथ से भक्त कभी भी गरीब नहीं होते हैं। प्रभु भाग्य को बदलने में सामर्थ्य हैं। भगवान भक्त के अधीन होते हैं, जो भी व्यक्ति शिव महापुराण कथा का श्रवण करता है। उसके जीवन से द्रदिरता दूर होती है। उन्होंने कहा कि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.