रामगढ़, जनवरी 4 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। न्यू जीवन श्री हॉस्पीटल में रविवार का एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। इसमं बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेश गणक शामिल हुए। उन्होंने विधिवत फीता काटकर और दीप जलाकर शिविर का शुभारंभ किया। साथ ही स्वास्थ्य शिविर के लिए हॉस्पीटल प्रबंधन की सराहना किया। कहा कि हॉस्पीटल प्रबंधन को समय-समय पर ऐसे आयोजन करने चाहिए। ताकि आर्थिक रुप से कमजोर तबका के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं को नि:शुल्क लाभ ले सकें। इस दौरान डा नीलम कलुडिया, डा. दिलीप कुमार, डा कमलेश चन्दा और डा. वीएन सिंह की टीम ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में सुगर, बीपी, इसीजी जैसी करीब 100 से अधिक लोगों को नि:शुल्क प्रदान की गई। साथ ही उचित परामर्श प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.