दुमका, अगस्त 18 -- संताल परगना कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग द्वारा संचालित मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया एवं मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में केंद्र निदेशक सह विभागाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जीवन शैली और मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक विभागीय सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए केंद्र के निदेशक सह विभागाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि जीवन शैली व्यक्तित्व का आईना होता है जिससे उसकी सामाजिक पहचान होती है। आज युवा भटकाव को ही जीवन शैली मानते है। आज युवाओं का जीवन शैली विकृत मानसिकता का परिचायक बन गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.