सिमडेगा, दिसम्बर 14 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के जयपाल सिंह मैदान मे ऑल चर्चेस समिति बानो, कोलेबिरा, जलडेगा के संयुक्त तत्वावधान मे क्रिसमस गैदरिंग सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे सीएनआई चर्च छोटानागपुर डायोसिस के कोषाध्यक्ष रेव्ह अनिल डांहगा व विशिष्ट अतिथि के रूप मे पादरी उम्बलन तोपनो, पादरी सीएस जड़िया, जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, झामुमो जिला सचिव शफीक खान, पादरी एन तोपनो, रेव्ह कडुंलना, पास्टर दुलाल बाः, अमित बडिंग, मो तनु उपस्थित थे। कार्यक्रम का उदघाटन अतिथियों ने मोमबत्ती जलाकर किया। मुख्य अतिथि रेव्ह अनिल डाहंगा ने चरणी का संस्कार किया तथा आशीष जल का छिड़काव किया। मौके पर विभिन्न मंडली ने गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। गायक अभय समद, अंसेलेम, संदीप नायक, अल्केस, राजेश बखला, जक्रियस ने भी क्रिसमस गीत...